*गणेश सत्संग भवन में भगवान गजानन की भव्य झांकी वीरू नागौरी का भव्य मटकी नृत्य*
76 वा विशाल श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत तेरस की पावन बेला पर आज श्री गणेश सत्संग भवन में मुख्य अतिथि संदीप सरावगी संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संस्थापक विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा सहदेव कुशवाहा मुंबई द्वारा झांकी शुभारंभ की गई भगवान गजानन के समक्ष दीपांजलि पुष्पांजलि के उपरांत भगवान गजानन की भव्य भव्य आरती संदीप सरावगी द्वारा की गई आरती उपरांत मंच पर विधि विधान से दीपांजलि कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान के वीरू नागोरी गोल्ड मेडलिस्ट कलाकार द्वारा भवाई कालबेलिया एवं मटकी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में वीर नागोरी की प्रस्तुति पर पंडाल में खचाखच भरी भीड़ को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया । भगवान गजानन को छप्पन भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम में डॉ सुदर्शन शिवहरे,श्रीमती अंजना कुशवाहा, अतर सिंह, सतीश खरे ,महेश चंद कुशवाहा , डॉ महेंद्र कुशवाहा, डॉ मनमोहन मनु , रविंद्र अग्रवाल, इं प्रेम कुमार प्रजापति ,राजेश राय, देवी पहलवान पार्षद, रिंकू परिहार, संजय पार्षद ,लखन पार्षद, ऋषि कुशवाहा, हर्षित, अंकित, श्री हरि मोहन कुशवाहा, श्रीमती सावित्री, घनश्याम कुशवाहा, रवि आडतिया, किशोरी लाल कुशवाहा ,श्रीमती रंजना, भजन, श्रीमती अंजना कुशवाहा ,सतीश खरे, श्रीमती फूलवती, मुनि, मनु ,यस,श्रीमती राजकुमारी, कल्पना ,रश्मि ,पारस ,घटोरिया लाइट ,रवि डेकोरेशन, संजय साउंड, शकुर सजावट ,तुषार, अंकेश, लाडो, हर्षित ,पारस आरती, शिवओम ,भारती एवं सभी भक्त उपस्थित रहे।
मुख्यआयोजक सीताराम कुशवाहा के अनुसार दिनांक 25 सितंबर को शाम 5:00 बजे भगवान गजानन की भव्य शोभायात्रा ढोल नगाड़े के साथ लक्ष्मी ताल के लिए प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम का संचालन गंगेश गुंजन मुंबई ,संजय राष्ट्रवादी एवं राजेश राय ने किया।
कार्यक्रम के अंत में ऋषि कुशवाहा हर्षित कुशवाह द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
गणेश सत्संग भवन में भगवान गजानन की भव्य झांकी वीरू नागौरी का भव्य मटकी नृत्य*
