गुरदासपुर से मिला राहुल को दीवाली का तोहफा

चंड़ीगढ़ 15 अक्टूबरः कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले कांग्रेसियो  ने राहुल गांधी को गुरदासपुर के उप चुनाव मे  जीत दर्ज कर दीवाली का तोहफा दिया है।

करीब दो लाख वोतो  से जीत दर्ज करने वाले सुनील जाखड़ ने जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह ने कहा कि सुनील के जनता से किये गये वादे हर हाल मे  पूरे होंगे।

नवजोत सिंह सिद्वू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियांे को जनता ने नकार दिया है। उन्हांेने कहा कि अब भाजपा को समझ मंे आएगा कि अकाली दल बड़ा बोझ गयी है।गौरतलब है कि गुरदासपुर बीजेपी का गढ़ रही है। यहां से अभिनेता विनोद खन्ना सांसद थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुयी थी।

सुनील जाखड़ को जहां 4 लाख 99 हजार 752 वोट, बीजेपी के सवर्ण सलारिया को 3 लाख छह हजार 533 वोट, तो वहीं AAP उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया को महज 23 हजार 579 वोट मिले. इस दौरान 7 हजार 587 लोगों ने नोटा का बटना दबाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *