अच्छाई की जीत का संदेश देता है विजयादशमी पर्व
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने विजयादशमी यानी दशहरे के पावन पर्व पर झांसीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें सत्य के मार्ग पर चलने और बुराई के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। यह पर्व याद दिलाता है कि अन्याय और अहंकार कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है।
सुधीर सिंह ने कहा कि विजयादशमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, सदाचार और कर्तव्यनिष्ठा अपनाने का संदेश भी है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग देश और समाज के विकास में करें। युवा शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी से बुराइयों को त्यागकर अच्छाई अपनाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की
