झांसीः मेयर चुनाव में कितना खर्चा कर सकेंगे प्रत्याशी

झांसीः बहुप्रतीक्षित नगर निगम चुनाव के लिये नामांकन का दौर शुरू हो गया है। आज लोग नामांकन के लिये फार्म भरने पहुंचे। सभी कवायद के बीच प्रत्याशियों  का जोर चुनाव में  होने वाले खर्च पर भी है। प्रत्याशियों  ने अपनो  को लिस्ट थमा दी है, जिसमें  आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार खर्चा करना है।

आइये आपको भी बताते है कि चुनाव में  किस प्रत्याशी को कितना पैसा खर्च करने की अनुमति है।

नामांकन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये है।

बताया जा रहा है कि नामांकन में नगर निगम महापौर पद के लिए 1000 रुपए का शुल्क रखा गया है। इसी क्रम में नगर निगम के पार्षदों को नामांकन के दौरान 400 रुपए, नगर पालिका अध्यक्ष को 500 रुपए, नगर पालिका सदस्य को 200 रुपए, नगर पंचायत अध्यक्ष को 250 रुपए और नगर पंचायत सदस्य को 100 रुपए शुल्क देकर नामांकन पत्र मिलेगा।

बताया जा रहा है महापौर पद के उम्मीदवार के लिए 12 हजार रुपए, नगर निगम पार्षद को 2500 रुपए, नगर पालिका अध्यक्ष 8000 रुपए, नगर पालिका सदस्य को 2000 रुपए, नगर पंचायत अध्यक्ष को 5000 रुपए और नगर पंचायत सदस्य के लिए 2000 रुपए की जमानत राशि देनी होगी।

उम्मीदवार यह राशि कर सकेंगे खर्च निकाय चुनाव के दौरान महापौर पद के उम्मीदवार 20 लाख रुपए की धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। इसी प्रकार पार्षद नगर निगम के उम्मीदवार 2 लाख रुपए, नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 6 लाख, नगर

पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 6 लाख, नगर पालिका सदस्य डेढ़ लाख, नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार को डेढ़ लाख और नगर पंचायत सदस्य के उम्मीदवार 30 हजार रुपए की धनराशि खर्च कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *