झांसी कल्चरल सोसायटी
बैठक विवरण
आज दिनांक 27 मई को झांसी कल्चरल सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पतंजलि ऑफिस, कुंज बिहारी मंदिर के पास स्थित कार्यालय में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक में निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए —
बैठक के मुख्य निर्णय
1. ड्रेस कोड
झांसी कल्चरल सोसायटी का एक निर्धारित ड्रेस कोड बनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा एक शर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
शर्ट का शुल्क सम्मानित सदस्य द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।
2. सदस्यता विस्तार
संस्था में अधिकतम 30 गायक सदस्य एवं 70 श्रोतागण सदस्य रखे जाएंगे।
मीटिंग में सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों नें 2-2 नॉन-सिंगर सदस्य जोड़ने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की है लिए ।आशा है जो सदस्य मीटिंग में उपस्थित नहीं हो सके, वे भी इस नियम का पालन करने में अपना सहयोग प्रदान करने की कृपा करेंगे | सम्मानित सदस्यों से विनम्र आग्रह है कि संगीत प्रेमियों को ही जोड़ने का कस्ट करें |
वर्तमान वर्ष हेतु सितंबर माह तक सदस्यता शुल्क मात्र ₹300 निर्धारित किया गया है।
इस कार्य हेतु श्री अंकुर अग्रवाल जी को “सदस्यता संयोजक” नियुक्त किया गया है।
आशा है कि सभी सदस्य JCS को उच्च स्तर तक पहुँचाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
3. जन्मदिन / एनिवर्सरी सहयोग राशि
माह में आयोजित होने वाले जन्मदिन अथवा एनिवर्सरी कार्यक्रम हेतु संबंधित सदस्य संस्था को स्वेच्छा से न्यूनतम ₹1000 सहयोग राशि प्रदान करेंगे, जिससे अतिरिक्त प्लेट आदि का व्यय प्रबंधित किया जा सके।
यह पूर्णतः स्वैच्छिक रहेगा।
4. अगले माह का कार्यक्रम स्थल
अगले माह का मासिक कार्यक्रम “जनरल बिपिन रावत पार्क” में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
5. समय पालन
अगले कार्यक्रम में समय का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे समय से उपस्थित होकर संस्था को सहयोग प्रदान करें।
6. गीत चयन नियम
गायक द्वारा एक बार गीत चयनित कर लेने के पश्चात कार्यक्रम के दौरान गीत परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
7. प्रैक्टिस सेशन
अधिक से अधिक गायक प्रैक्टिस सेशन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे प्रस्तुति एवं गायन गुणवत्ता में सुधार हो सके।
8. बर्थडे / एनिवर्सरी समय सीमा
बर्थडे एवं एनिवर्सरी कार्यक्रम हेतु अधिकतम 7–8 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
9. स्टेज व्यवस्था संयोजक
स्टेज व्यवस्था हेतु श्री राकेश मेहरोत्रा जी एवं श्री संजीव मेहरोत्रा जी को संयोजक नियुक्त किया गया है।
ये दोनों महामंत्री श्री बंटी वशिष्ठ जी एवं स्टेज कार्यक्रम संयोजक श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी के सानिध्य में , बैनर, कुर्सी, साउंड, दीप प्रज्वलन आदि व्यवस्थाओं का संयोजन करेंगे।
10. साउंड क्वालिटी संयोजक
साउंड क्वालिटी चेकिंग हेतु श्री सुनील कुमार जी को संयोजक नियुक्त किया गया है, जो समय से साउंड सिस्टम की जांच एवं तैयारी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उपस्थित सम्मानित सदस्य
श्री रविकांत दुबे जी
कुमार विपिन अग्रवाल जी
श्री अजय सिसोदिया जी
श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी
श्री पवन श्रीवास्तव जी
श्री प्रभात सविता जी
श्री राजेश सेन जी
श्री जितेंद्र पाल जी
श्री आनंद सोनी जी
श्री राधा मोहन सांडिल्य जी
श्री संजीव मेहरोत्रा जी
श्री अमित उपाध्याय जी
श्री अंकुर अग्रवाल जी
श्री दीपक वशिष्ठ जी
श्री प्रकाश लिखधारी जी
श्री भगवत भूषण झा जी
श्री राकेश मेहरोत्रा जी
श्री सुनील कुमार जी
आप सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार, जिन्होंने इतनी संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
धन्यवाद
कुमार विपिन अग्रवाल
संस्थापक अध्यक्ष
झांसी कल्चरल सोसायटी
