Headlines

झांसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प*

*झांसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प*

आज दिनांक 15.05.2026 को झांसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया। कर्मचारियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने, जल एवं ऊर्जा की बचत करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के शुभारंभ अवसर पर झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी ली गई। इस दौरान रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने, पौधरोपण को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने का संदेश दिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। भारतीय रेल द्वारा हरित एवं सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा झांसी मंडल भी इस दिशा में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

यह अभियान 15 मई से 5 जून तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से कर्मचारियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा “मिशन लाइफ” के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नंदीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर (ओ एंड एफ) श्री गौरव समेत सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *