Headlines

झांसी से रामेश्वरम पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

झांसी से रामेश्वरम के लिए पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु हीरापुरा नगरा निवासी श्री सतीश कुमार जी उर्फ सतीश बाबा एवं श्री ज्ञान सिंह गुर्जर का आज क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री सतीश जी गंगोत्री से लाये जल को पैदल यात्रा कर रामेश्वरम लेकर जा रहे है। इस अवसर पर उन्हें शॉल एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।
उपस्थित जनों ने कहा कि इतनी लंबी पदयात्रा श्रद्धा, संकल्प और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। पदयात्रियों ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश देना है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री मनोज अवस्थी, श्री आकाश कुमार, श्री सौरभ मिश्रा,श्री कन्हैया लाल, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री प्रदीप शुक्ला, श्री इंद्रजीत सिंह, श्री चरणजीत सिंह, श्री चौहान जी, श्री रवि शर्मा, श्री मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *