Headlines

डॉ. अनुराग राजन सक्सेना की पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का विमोचन 4 नवंबर को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के गांधी ऑडिटोरियम में

डॉ. अनुराग राजन सक्सेना की पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का विमोचन 4 नवंबर को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के गांधी ऑडिटोरियम में

झाँसी, 3 नवंबर 2026 आज शाम 5:00 बजे शिलाश्री होटल, झॉसी में डॉ. अनुराग राजन सक्सेना एवं डॉ. नीतू सक्सेना ने आगामी

पुस्तक ‘BIO WISSEN: Complete NCERT Biology Class 12 for NEET Aspirants’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इसमें पुस्तक के उद्देश्य, विशेषताएँ और छात्रों के लिए इसकी उपयोगिता बताई गई। यह पुस्तक विशेष रूप से कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए बनाई गई है जो NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसमें NCERT Biology के महत्वपूर्ण विषयों को सरल, व्यवस्थित और आसानी से याद रखने योग्य तरीके से प्रस्तुत किया गया है। ‘BIO WISSEN’ शब्द का अर्थ है ज्ञान प्राप्त करना या तथ्यों को जानना।

पुस्तक बनाने का कारण

NEET की तैयारी करने वाले छात्र अवसर ज्यादा पढ़ाई के दबाव में आ जाते हैं। कई छात्र तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। कमजोर छात्र या जल्दी याद न कर पाने वाले छात्र पीछे छूटने लगते हैं। कक्षा 12 में Biology, Physics और Chemistry तीनों विषय एक साथ पढ़ने पड़ते हैं, जिससे समय की कमी और दबाव दोनों बढ़ जाते हैं।

इसी समस्या को ध्यान में रखकर ‘BIO WISSEN’ तैयार की गई है। इसमें सरल भाषा और Mnemonic Techniques का इस्तेमाल किया गया है, ताकि छात्र Biology की पूरी थ्योरी जल्दी और आसानी से याद कर सकें। इससे उन्हें Physics और Chemistry के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकेगा। यह पुस्तक खासकर उन छात्रों के लिए है जिन्हें याद रखने में कठिनाई होती है।

मुख्य विशेषता – Mnemonic Learning Technique

पुस्तक की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता Mnemonic Learning Technique है। इसमें कठिन नामों, तथ्यों और महत्वपूर्ण जानकारियों को आसान संकेतों और याद रखने की सरल तकनीकों के साथ प्रस्तुत किया गया है। इससे छात्र विषय समझते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। विषयवस्तु को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि कम समय में महत्वपूर्ण बिंदु समझे जा सकें और परतीक्षा से पहले आसानी से Revision हो सके।

डॉ. अनुराग राजन सक्सेना का कहना है कि अक्सर छात्र ज्यादा थ्योरी और बड़ी-बड़ी जानकारियों के कारण महत्वपूर्ण तथ्यों को याद रखने में कठिनाई महसूस करते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण विषयों को छोटे, सरल और याद रखने योग्य रूप में प्रस्तुत किया है। उनका उद्देश्य छात्रों के अध्ययन को अधिक आसान और प्रभावी बनाना है।

पुस्तक की डिजाइनिंग Canva के माध्यम से की गई। Development एवं Designing Team में प्रतीक्षा मिश्रा, अध्ययन तिवारी, रितेश सैनी, माही, अनुप और शिविता शामिल हैं। सभी सदस्यों ने मिलकर पुस्तक का लेआउट साफ, आकर्षक और छात्रों के लिए पढ़ने में आसान बनाया है।

4 नवंबर को होगा औपचारिक विमोचन

पुस्तक ‘BIO WISSEN’ का औपचारिक विमोचन 4 नवंबर 2026 को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के गांधी ऑडिटोरियम में माननीय कुलपति महोदय द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षाविदों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, छात्रों एवं पुस्तक प्रेमियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

डॉ. अनुराग राजन सक्सेना एवं डॉ. नीतू सक्सेना ने सभी शिक्षाविदों, छात्रों, पत्रकार बंधुओं एवं पुस्तक प्रेमियों से इस समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

डॉ. अनुराग राजन सक्सेना का संदेश

“मेरा विश्वास है कि शिक्षा में बदलाव केवल नए पाठ्यक्रम लाने से नहीं, बल्कि पढ़ाने और सीखने के तरीकों को बेहतर बनाने से आता है। यदि हमारी छोटी-सी कोशिश किसी विद्यार्षर्थी की बड़ी समस्या का समाधान बन सके, तो इससे बड़ी उपलब्धि मेरे लिए कुछ नहीं होगी।”

डॉ. अनुराग राजन सक्सेना की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसे बदलाव की उम्मीद जगाती है, जहाँ रटने की अपेक्षा समझने, कठिनाई की अपेक्षा सरलता और दबाव की अपेक्षा आत्मविश्वास को प्राथमिकता दी जाएगी।

संदेश

“सीखना सरल हो, याद रखना आसान हो और सफलता का रास्ता आत्मविश्वास से भरा हो यही BIO WISSEN की परिकल्पना और मेरा संकल्प है।”

कार्यक्रम संबंधी विवरण

पुस्तक का नाम

पूरा श्रीर्षक

: BIO WISSEN

लेखक

: Complete NCERT Biology Class 12 for NEET Aspirants

प्रकाशन

डॉ. अनुराग राजन सक्सेना

संस्करण

Mnemonic Academy

कुल पूष्ठ

: 120

प्रेस कॉन्फ्रेंस

: प्रथम संस्करण, 2026

पुस्तक विमोचन

: 3 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे, शिलाश्री होटल, झाँसी

विमोचन स्थल

: 4 नवंबर 2026

:

गांधी ऑडिटोरियम, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी

विमोचनकर्ता

: माननीय कुलपति महोदय

वेबसाइट

: mnemonicacademy.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *