सक्षम महानगर झांसी द्वारा नजा हॉस्पिटल में सविता प्रकोष्ठ प्रमुख एवं प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉ आकांश जैन की दिशा- निर्देशन में निशुल्क सर्जरी कैंप का आयोजन किया गया जिसमें दो सर्जरी आज ही की गई और 25 से अधिक जरूरत मंदों ने सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
उदघाट्न सत्र में प्रमुख उपस्थिति के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र नारायण ने कहा कि इस तरह के कैंप सक्षम के वास्तविक उद्देश्यों को पूरा करने में सहायता प्रदान करते है । महानगर अध्यक्ष डॉ मयंक बंसल ने अपने दिव्यांग सेवा के संकल्प को दोहराया और कहा कि सक्षम महानगर निरंतर इस तरह के निशुल्क कैंप द्वारा सेवा कार्य को गति देता रहेगा। डॉ आकांश जैन ने प्लास्टिक सर्जरी को सर्वाधिक जटिल सर्जरी में से एक बताया और कैंप में आए लोगों को बेहतर चिकित्सीय मदद का भरोसा दिया।
आभार महानगर सचिव संजय साहनी द्वारा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश पाठक जी द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से डाॅ मुकेश नजा ,प्राणदा प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ कुलदीप जी , डॉ बृजेंद्र जी ,महानगर सह सचिव अजय तिवारी जी , अंबिका श्रीवास्तव जी, एवं बड़ी संख्या में सक्षम स्वयं सेवक उपस्थित रहे
संजय साहनी
महानगर सचिव सक्षम झांसी