Headlines

श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झाँसी द्वारा स्व. श्री सीताराम गुप्त अखिल भारतीय मल्लखंम्भ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

*श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झाँसी द्वारा स्व. श्री सीताराम गुप्त अखिल भारतीय मल्लखंम्भ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

बुन्देलखण्ड की धरती झाँसी में भारतीय पारम्परिक खेल मल्लखंम्भ का भव्य आयोजन दिनांक 27, 28 एवं 29 सितम्बर 2026 को किया जा रहा है। श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर द्वारा आयोजित इस स्व. श्री सीताराम गुप्त अखिल भारतीय मल्लखंम्भ प्रतियोगिता में देश के लगभग 16 राज्यों से 400 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

आज आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के *कार्यक्रम संयोजक श्री संजय पटवारी, आयोजन सचिव श्री अशोक कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री केशव कुमार* ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता के उद्देश्य, प्रतिभागी राज्यों, विभिन्न श्रेणियों एवं खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

*अतिथियों का विवरण -*

*1. उद्घाटन समारोह – 27 सितम्बर 2026*
मुख्य अतिथि – उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय श्री गिरीश चन्द्र यादव
अध्यक्षता – झाँसी-ललितपुर सांसद एवं बुन्देलखण्ड सेवा मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग शर्मा
विशिष्ट अतिथि – बुन्देलखण्ड सेवा मण्डल के महामंत्री श्री नरोत्तम दास अग्रवाल

*2. द्वितीय दिवस – 28 सितम्बर 2026*
मुख्य अतिथि – सदर विधायक श्री रवि शर्मा
विशिष्ट अतिथि – श्री रामतीर्थ सिंघल

*3. समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह – 29 सितम्बर 2026*
मुख्य अतिथि – जिलाधिकारी, झाँसी श्री गौरांग राठी
विशिष्ट अतिथि – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार

आयोजकों ने बताया कि मल्लखंम्भ भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली पारम्परिक खेल विद्या है। यह खेल खिलाड़ियों में शारीरिक शक्ति, संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करता है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में मल्लखंम्भ को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है।

इस प्रतियोगिता में केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार सहित लगभग 16 राज्यों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इससे पूर्व यह प्रतियोगिता वर्ष 2002 में झाँसी में आयोजित की गई थी और 24 वर्ष बाद यह गौरवमयी अवसर पुनः झाँसी को प्राप्त हुआ है।

आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन समिति ने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से झाँसी के सभी नागरिकों से अपील की है कि दिनांक 27 से 29 सितम्बर तक श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झाँसी के प्रांगण में पधारकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

*भवदीय,*

*अशोक गुप्ता*

*सचिव*
आयोजन समिति,
श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झाँसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *