पत्रकार नईम का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, डाॅ. संदीप व साथियों ने दी शुभकामनायें

पत्रकार नईम का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, डाॅ. संदीप व साथियों ने दी शुभकामनायें

झाँसी। पत्रकारिता जगत से जुड़े सक्रिय एवं लोकप्रिय युवा पत्रकार साथी नईम खान का जन्मदिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में हुआ, जहां नईम खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके उपरांत सभी साथियों ने केक काटकर जन्मदिवस का उत्सव मनाया तथा नईम खान को पुष्पमालाएं एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं। तत्पश्चात संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में समिति के संस्थापक डॉक्टर संदीप सरावगी के सानिध्य में पुनः केक काटकर जन्मदिवस समारोह मनाया गया। डॉ. सरावगी ने नईम खान के सरल व्यक्तित्व, सामाजिक सक्रियता एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नईम खान के स्वस्थ, सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर झाँसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, राजेश चौरसिया, अतुल वर्मा, दीपक चौहान, अरविंद भार्गव, संजू गोस्वामी, गौरव साहू, गोलू अग्रवाल, मनीष अली, मोहम्मद सैफ, राहुल कोस्टा, दुर्गा शंकर दीक्षित, वसीम, नदीम भाई, रमेश बंसल ठेकेदार, जुबैर अली, गुलाम गोश खान, मेहंदी हसन ताज, देव, पारस शर्मा, राहुल उपाध्याय, पुनीत परिहार, प्रदीप कुमार, प्रीतम सिंह प्रेमी, मुन्ना मास्टर, शुभांशु वर्मा, राजू सेन, अनुज प्रताप सिंह, सुशांत गुप्ता, संदीप नामदेव, राकेश अहिरवार, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, धर्मेंद्र खटीक चाचा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *