बबीना विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिले माननीय विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा
उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से माननीय विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विधायक जी ने बबीना विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री जी से विस्तृत चर्चा की तथा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने हेतु अनुरोध किया।
विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष क्षेत्र की जनआकांक्षाओं, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, बिजली, पेयजल, आधारभूत संरचनाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी विकास कार्यों से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा।
उन्होंने कहा कि बबीना विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा जनहित में आवश्यक कार्यवाही हेतु सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।
बबीना विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
