*हर्रायपुर कौशांबी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चंदवारी मोड़ के पास बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक की दुर्घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक अनियंत्रित हो गया और पिकअप सड़क पर पलट गई है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना की जानकारी जैसे ही घर परिवार को मिली रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसारी गांव निवासी मोहम्मद जाकिर उम्र लगभग 30 वर्ष मुन्ना मियां ट्रक चालक है सोमवार को पेट्रोल टंकी में ट्रक खड़े करके बाइक से वह अपने घर जा रहे थे जैसे ही मूरतगंज के चंदवारी मोड़ के पास पहुंचे और सड़क क्रॉस करने लगे इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी पिकअप की टक्कर से बाइक समेत वह सड़क पर पड़े और तड़पने लगे देखते देखते घटनास्थल पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे दुर्घटना की जानकारी थाना और चौकी पुलिस को दी गई मौके पर मूरतगंज चौकी पुलिस पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया है और रोते बिलखते परिवार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं
*
