Headlines

मल्लखंभ चैम्पियनशिप का ताज गुजरात के नाम* *झांसी में अखिल भारतीय आमंत्रण मल्लखंभ प्रतियोगिता का समापन, चार आयु वर्गों में गुजरात का शानदार प्रदर्शन*

*मल्लखंभ चैम्पियनशिप का ताज गुजरात के नाम*

*झांसी में अखिल भारतीय आमंत्रण मल्लखंभ प्रतियोगिता का समापन, चार आयु वर्गों में गुजरात का शानदार प्रदर्शन*

*झांसी।* उत्तर प्रदेश के झांसी में 27 से 29 सितम्बर तक आयोजित स्वर्गीय श्री सीताराम गुप्ता स्मृति अखिल भारतीय आमंत्रण मल्लखंभ प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुजरात के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात ने चार आयु वर्गों में से दो वर्गों की टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीते।

गुजरात के पुरुष खिलाड़ियों ने अंडर-18 आयु वर्ग में स्वर्ण तथा अंडर-14 में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि गुजरात की महिला खिलाड़ियों ने अंडर-14 में स्वर्ण और अंडर-16 में रजत पदक प्राप्त कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने भी तीन आयु वर्गों की टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किया।

*समापन समारोह*

समापन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि “यह झांसी के लिए गौरव की बात है कि 23 साल बाद राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता झांसी में आयोजित की गई। यह संस्थान ‘सीखो-सिखाओ’ की पद्धति पर काम करता है और व्यायाम व जिमनास्टिक के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर रहा है, जो गौरव का विषय है।”

इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक व्यापारी नेता संजय पटवारी ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम सचिव श्री अशोक गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

तृतीय दिवस के प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री हरगोविंद सिंह कुशवाहा एवं विधान परिषद सदस्य श्री रामतीरथ सिंघल ने खिलाड़ियों के बीच उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत श्री सुनील भानू, श्री नारायण दास कुशवाहा, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल एवं श्री हरिशंकर कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता समन्वयक श्री केशव कुमार ने किया तथा आभार श्री के.के. गुप्ता ने व्यक्त किया।

*प्रतियोगिता परिणाम – टीम चैम्पियनशिप*

*अंडर-16 बालिका वर्ग*
प्रथम – तमिलनाडु
द्वितीय – गुजरात
तृतीय – उत्तर प्रदेश

*अंडर-14 बालिका वर्ग*
प्रथम – गुजरात
द्वितीय – तमिलनाडु
तृतीय (संयुक्त) – उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश

*अंडर-14 बालक वर्ग*
प्रथम – तमिलनाडु
द्वितीय – मध्य प्रदेश
तृतीय (संयुक्त) – उत्तर प्रदेश एवं गुजरात

*व्यक्तिगत स्पर्धा परिणाम*

*अंडर-16 बालिका वर्ग : पोल मल्लखंभ*
प्रथम – प्रेमा, तमिलनाडु
द्वितीय – रसिगा, तमिलनाडु
तृतीय – शिक्षा दिनकर, छत्तीसगढ़

*अंडर-16 बालिका वर्ग : रोप मल्लखंभ*
प्रथम – शिक्षा दिनकर, छत्तीसगढ़
द्वितीय – प्रेमा, तमिलनाडु
तृतीय – रावल दिया भरतभाई, गुजरात

*अंडर-14 बालिका वर्ग : पोल मल्लखंभ*
प्रथम – मेघना, तमिलनाडु
द्वितीय – मधुमिता, तमिलनाडु
तृतीय (संयुक्त) – प्रज्ञा कुर्रे, छत्तीसगढ़ एवं पटेल पाल डिकलेश, गुजरात

*अंडर-14 बालिका वर्ग : रोप मल्लखंभ*
प्रथम – मधुमिता, तमिलनाडु
द्वितीय – शार्वी पंकज तड़ास, गुजरात
तृतीय – मेघना, तमिलनाडु

*अंडर-14 बालक वर्ग : पोल मल्लखंभ*
प्रथम – रुद्र राजपूत, गुजरात
द्वितीय – यश, हरियाणा
तृतीय – गुरतेज सिंह, मध्य प्रदेश

*अंडर-14 बालक वर्ग : रोप मल्लखंभ*
प्रथम – गुरतेज सिंह, मध्य प्रदेश
द्वितीय – वेदांश कोठार, मध्य प्रदेश
तृतीय – मदेश, तमिलनाडु

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री अतुल शर्मा, श्री वीरेंद्र राय, डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. नीति शास्त्री, श्री ओम प्रकाश कोहली, श्री दीनदयाल मिश्रा, श्री अशोक राय, श्री अंकित राय आदि उपस्थित रहे।

*भवदीय,*

*संजय पटवारी*
*कार्यक्रम संयोजक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *