*(SD) मायावती का बड़ा फैसला: बसपा में परिवारवाद पर सख्त रोक, सिर्फ युवाओं और मिशनरी कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता……!!*
*👉संगठन और चुनाव में जेन-जी को तरजीह:* उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनावों में 50% युवाओं (Gen-Z) और सर्वसमाज की कर्मठ प्रतिभाओं को बसपा का उम्मीदवार बनाया जाएगा।
*👉भतीजों की राजनीति पर पूर्ण विराम:* मायावती ने साफ किया कि आनंद कुमार के बेटों या उनके परिवार के किसी सदस्य को पार्टी में कोई पद या राजनीतिक मौका नहीं दिया जाएगा।
*👉ज़रूरत पड़ने पर केवल भतीजी का विकल्प: आनंद कुमार मदद के लिए अपनी इकलौती वकील बेटी (दीपिका) की सेवाएं ले सकते हैं या फिर पार्टी के किसी दलित मिशनरी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपेंगे।*
*👉’एक व्यक्ति, एक मौका’ नीति लागू:* बसपा को परिवारवाद से पूरी तरह मुक्त रखने के लिए संगठन या सरकार में केवल संबंधित व्यक्ति को मौका मिलेगा, उसके परिवार को कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।
*👉निष्कासितों की वापसी पर फेक न्यूज़ का खंडन:* पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण बसपा से बाहर किए गए नेताओं को दोबारा किसी भी कीमत पर पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।
