मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी के आदेश पर डॉ आशीष अग्निहोत्री उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी पंजीकरण ने जनपद में संचालित शिवाय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का दिनांक 23 जुलाई 2026 को निरीक्षण किया। डॉ आशीष अग्निहोत्री ने बताया कि विगत दिनांक 21 जुलाई 2026 को शिवाय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा व्यक्तिगत कारणों से चिकित्सालय का पंजीकरण निरस्त करने का निवेदन किया गया था, जिसके क्रम में हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, परंतु निरीक्षण के समय अस्पताल संचालित अवस्था में पाया गया तथा अस्पताल में 5 मरीज भर्ती पाए गए। मौके पर संचालक को अस्पताल प्रशासन के माध्यम से बुलाया गया, परंतु वे उपस्थित नहीं हुए। विभागीय निरीक्षण में अनियमितताएं एवं आवश्यक मानकों का उल्लंघन पाया गया।
इसलिए संचालक द्वारा हॉस्पिटल रद्द करने का आवेदन प्राप्त होने तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं पाए जाने पर शिवाय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी के आदेश पर डॉ आशीष अग्निहोत्री उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी पंजीकरण ने जनपद में संचालित शिवाय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का दिनांक 23 जुलाई 2026 को निरीक्षण किया
