*लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 100 गुम मोबाइल बरामद*
लखनऊ। दक्षिणी जोन साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न जनपदों और राज्यों से 100 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
