*ललितपुर स्टेशन पर वृहद स्तर पर चलाया गया टिकट जांच अभियान*
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 23.05.2026 को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I l इस जांच अभियान में अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 177 यात्रियों से जुर्माना स्वरूप लगभग रु.1 लाख 9 हज़ार रेल राजस्व वसूल किया गया । जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा तथा उनके मध्य भय का माहौल रहा ।
जाँच के दौरान विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों को शिफ्ट भी किया गया I इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।जांच में मुख्य टिकट निरीक्षक / मुख्यालय श्री एम. एल. मीना, उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्री संजय सोनकर, आकांक्षा पाराशर, आनंद प्रजापति, संजीव श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डी के शर्मा तथा राजेंद्र यादव शामिल रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।
