Headlines

विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून में पौधारोपण अभियान

स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, लॉ कॉलेज देहरादून एवं साहित्यिक सभा के छात्र-छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान

देहरादून ! विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एवं लॉ कॉलेज देहरादून द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया गया। यह पहल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शिक्षा मंत्रालय एवं भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने की परिकल्पना के अनुरूप आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तरांचल विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट सुश्री अंकिता जोशी ने पर्यावरण दिवस की आधिकारिक थीम ‘‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु हेतु हमारे भविष्य के लिए पौधारोपण’’ को सार्थक करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ औषधीय पौधों का रोपण किया। उत्तराँचल यूनिवर्सिटी साहित्य समिति में चेयरपर्सन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित नें पर्यावरण संरक्षण हेतु सुप्रीम कोर्ट के सख़्त निर्णयों का स्वागत करते हुए अदालत की भूमिका की सराहना की इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा नें उत्तराखण्ड देवभूमि में चिपको आंदोलन की याद दिलाते हुए वृक्ष संरक्षण पर बल दिया l निदेशक स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर प्रो. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नें पर्यावरण को जीवन दायनी बतायाल सभी नें एक एक पौधा लगाया जिसमे प्रो. सोनल शर्मा निदेशक यू.एस.सी.ए.एस., प्रो. डॉ. अनीता गहलोत निदेशक आई.सी.आई.सी. सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं का सकारात्मक सहयोग रहा एवं पौधारोपण में भागीदारी रही ।

इस अवसर पर उत्तराँचल यूनिवर्सिटी की साहित्य सभा छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण चुनौतियों से निपटने में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला एवं अपने दैनिक जीवन में सतत पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम आयोजन में

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने रोपित पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाने और दूसरों को भी हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिसमे कृस्टिना पटेल, भूमिका रंनौत, राहुल, अपूर्वा पुंडीर, रजत चौहान, आदर्श, ऋषिका वत्स, आस्था श्रीवास्तव आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *