सतीश कुमार (बाबा) नगरा झांसी से रामेश्वरम करेंगे पैदल यात्रा साथ में ज्ञान सिंह गुर्जर करेंगे झांसी से रामेश्वरम साइकिल यात्रा।
झाँसी । प्रेमनगर नगरा निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त हमेशा धार्मिक कार्यक्रम में अपना योगदान करने वाले सतीश कुमार (बाबा) अभी चारधाम यात्रा पर गए थे वहां से गंगाजल लेकर आए उन्होंने संकल्प लिया कि झांसी से पैदल गंगा जल रामेश्वरम तक लेकर जाएंगे इसके पूर्व पैदल अयोध्या श्री रामलला के दर्शन करके लौटे हैं, इस बार बड़ा संकल्प लिया और इस संकल्प में उनके साथी बने एवरेस्ट बेस की साइकिल यात्रा विजेता ज्ञान सिंह गुर्जर नगरा दोनों साथ ही जा रहे हैं। ज्ञान सिंह गुर्जर इसके पूर्व साइकिल से नेपाल, अयोध्या, एवरेस्ट बेस कैंप यात्रा कर चुके हैं। आप दोनों भागवत सत्संग मंडल प्रेमनगर और गौ सेवा समिति नगरा के सदस्य भी है। आज इन्हें भागवत सत्संग मंडल एवं गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं शाल उड़ाकर अभिनन्दन किया तथा चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा आनन्द कुमार सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया तथा सभी ने रवाना होने पर स्वागत करते हुए मंगल यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में ठा. अरुण सिंह, पं. श्याम सुंदर अवस्थी, आचार्य पंकज वशिष्ठ, पं. सियारामशरण चतुर्वेदी, आनन्द कुमार सक्सेना, राम आसरे गुप्ता, दीपचंद, शोभाराम राय, सभासद नरेंद्र नामदेव, विश्वनाथ मिश्रा, चंद्रमोहन तिवारी, इन्द्रपाल सिंह खनूजा, रामकुमार ज्ञानी वृक्षपुरुष, नरेश मिश्रा, जगदीश कुशवाहा नन्ना, रमाशंकर मिश्रा, ए. सलीम खान, नजाकत अली, राकेश मिश्रा, गजेंद्र कुमार, सीताराम कोमल, रवि आदि उपस्थित रहे।
पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा करना, जल है तो कल है, पेड़ बचाओ जीवन बचाओ, अधिक से अधिक पेड़ लगाओ, साथ ही बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध धर्मनगरी झांसी की पहचान वीरांगना रानी झांसी का संदेश जन-जन को देंना है। कार्यक्रम का संचालन पं. सियारामशरण चतुर्वेदी ने एवं संदीप साहू आभार व्यक्त किया।
