समाज के हर वर्ग के शिक्षित मतदाता से सीधा संवाद पर जोर – रवि शर्मा

भाजपा की स्नातक योजना बैठक संपन्न: अंतिम पंक्ति के स्नातक मतदाता तक पहुंचकर बनाएं जीत की रणनीति

– समाज के हर वर्ग के शिक्षित मतदाता से सीधा संवाद पर जोर – रवि शर्मा

– झांसी एवं बबीना विधानसभा की बैठक मै स्नातक निर्वाचन पर हुआ मंथन

– व्यक्तिगत संपर्क और शत-प्रतिशत मतदान ही जीत की कुंजी: रामतीर्थ सिंघल

– दफ्तरों से लेकर खेतों और घरों तक हर शिक्षित नागरिक से सीधा संपर्क साधेंगे कार्यकर्ता: डॉ. बाबूलाल तिवारी

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर आगामी स्नातक चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण ‘स्नातक योजना बैठक’ का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा, शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामतीर्थ सिंघल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन जयदेव पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी मंचासीन रहे।
हर स्नातक मतदाता तक सम्मानपूर्वक पहुंचना हमारा संकल्प: डॉ. बाबूलाल तिवारी
मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक भ्रांति है कि स्नातक मतदाता सिर्फ सरकारी या प्राइवेट दफ्तरों की कुर्सियों पर बैठता है। आज हमारा स्नातक मतदाता खेतों में हल चला रहा है, व्यापार और स्वरोजगार संभाल रहा है, महिलाएं घर की जिम्मेदारियां निभा रही हैं और कई विपरीत परिस्थितियों में मजदूरी तक कर रहे हैं। समाज के अंतिम छोर पर खड़े हर शिक्षित नागरिक का वोट हमारे लिए अमूल्य है। हमें प्रत्येक वर्ग के स्नातक मतदाता का सम्मान करते हुए उस तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करनी होगी।”

सदर विधायक रवि शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी कार्यशैली और सोच का दायरा बढ़ाना होगा, ताकि समाज के हर वर्ग के शिक्षित मतदाता से सीधा संवाद स्थापित हो सके।
वहीं, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने जमीनी रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि वास्तविक सफलता केवल सूची बनाने से नहीं, बल्कि प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क साधने और मतदान के दिन उन्हें बूथ तक लाकर शत-प्रतिशत मतदान कराने से हासिल होगी।उन्होंने 19 मतदान केंद्र पर विस्तृत सूची पर प्रत्येक कार्यकर्ता की टोली बूथ पर मंथन कर तैनात की ।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला, अभिषेक जैन, शैलेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), देवेंद्र दुबे, अमरसिंह कुशवाहा, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, ममता साहू, मीनू राजावत, पलविंदर नंदा, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, अंकित साहू, रंजीत साहू, कमलेश परिहार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंडल स्तर से दिलीप पुरी (शिवाजी नगर मंडल अध्यक्ष), विजय शिवहरे मोनू (शहर मंडल अध्यक्ष), रामकिशन निरंजन, सुशीला गोकुल दुबे, उपसभापति आशीष तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, संतराम पेंटर, पुष्पेंद्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बैठक में पधारे सभी अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *