जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है: अरविन्द वशिष्ठ*

*जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है: अरविन्द वशिष्ठ*
झांसी: आज समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
जिसमें प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा एवं वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे।
बैठक में अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में आदिल खान ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।
उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए और 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए।
अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिखी गयी थी। खासकर झांसी में 500 बेड का अस्पताल, सैनिक स्कूल, ललितपुर में 3×660 मेगावॉट, सुपर थर्मल पावर प्लांट आदि आदि बड़ी योजनाएं समाजवादी पार्टी की देन है। अब जनता पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना चाह रही है।
सभा में सतेंद्र पुरी, मनीष कश्यप, यशवीर पिपरिया, अमित चक्रवर्ती, अभिषेक दीक्षित, राम शर्मा, शाहिद कुरैशी, दिलशाद खान, अनंत बुन्देला, साहिल खान, आमिल, मोहम्मद, अमन खान, आतिफ खान,दानिश देवकुमार हर्ष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *