Headlines

झांसी। रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, किले के पास, झाँसी में हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) का सनातन धर्म जागरण एवं झसम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया

झांसी। रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, किले के पास, झाँसी में हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) का सनातन धर्म जागरण एवं झसम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सनातन के अनन्य उपासक एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय एवं हिंदी साधक डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल (देहरादून) को किया शाल‌, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र से पधारे पूज्य महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतानंद गिरि जी महाराज, शीर्षक विधायक डा.बाबूलाल तिवारी एवं बुन्देलखण्ड विश्ववि‌द्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रवींद्र शुक्ल ने की । संचालन संयुक्त महामंत्री निशांत शुक्ल ने एवं आभार प्रदेश अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गायन के साथ‌ हुआ। इस गरिमामय समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय दिल्ली,जयंती प्रसाद‌ नौटियाल देहरादून, वरिष्ठ व्यापारी पवन सरावगी एवं समाज सेवी एडवोकेट संजय वर्मा को सम्मानित किया गया। संजय तिवारी राष्ट्रवादी एवं राजेश तिवारी मक्खन एवं नीरज सिंह ने नये सदस्यों को पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एडवोकेट, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद‌ शिवहरे, आचार्य अविनाश, आचार्य मनोज चतुर्वेदी, वसंत बिष्णु गोलवलकर, छारद्वारी महंत,जयदेव पुरोहित, वीरेश्वर‌ शुक्ला,अशोक आनंदानी, बुंदेलखंड प्रेस वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शीतल तिवारी, सुदर्शन शिवहरे, डा.मनमोहन मनु, श्रीमती उर्मिला पटैरिया, मंजुलता सक्सैना, आर. एन . त्रिपाठी, डा.बी.बी.त्रिपाठी, आलोक शांडिल्य,संजय दुबे सहित सैकडों सदस्य एवं प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नीरज सिंह सहसंयोजक
🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *