Headlines

झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक से भेंट की

झांसी । झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक से भेंट की एवं एक सुझाव पत्र सोपा सुझाव पत्र पर चर्चा करते हुए व्यापारी नेता संतोष साहू ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रहित में ‘डीजल-पेट्रोल की बचत’ और ‘ग्रीन ट्रांसपोर्ट’ हेतु देश के व्यापारी वर्ग से रेलवे माल परिवहन को अधिकाधिक अपनाने का आह्वान किया गया है। प्रधानमंत्री जी की इसी अपील के क्रम में, झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, झांसी मंडल की वर्तमान माल परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और व्यापारी-हितैषी बनाने हेतु निम्नलिखित सुझाव प्रस्तुत करता है:
1.*​सुरक्षित परिवहन एवं निगरानी:* ओवर-कैरी (माल आगे निकल जाना) की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगे और स्टेशन परिसर में होने वाली आंशिक चोरी/क्षति हेतु जवाबदेही तय की जाए।
2.*​ पर्याप्त कुशल श्रमिक व्यवस्था:* एक समय पर आने वाली कई गाड़ियों से लोडिंग-अनलोडिंग हेतु पर्याप्त और प्रशिक्षित श्रमिकों (हमाल) की उपलब्धता सुनिश्चित हो, ताकि हैंडलिंग के दौरान माल की टूट-फूट न हो।
3.*​त्वरित क्लेम एवं ट्रैकिंग:* माल क्षति या गुम होने की स्थिति में ‘त्वरित क्लेम’ व्यवस्था और पारदर्शी ‘रियल टाइम ट्रैकिंग’ सुविधा प्रदान की जाए।
4.*​प्रक्रिया का सरलीकरण:* झांसी स्टेशन पर माल व टू-व्हीलर की बुकिंग एवं डिलीवरी प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल, पारदर्शी और सुलभ बनाया जाए।
5.*​प्राथमिकता एवं समयबद्धता:* फल-सब्जी जैसे शीघ्र खराब होने वाले उत्पादों को प्राथमिकता मिले और डिलीवरी हेतु एक विश्वसनीय समय-सीमा निर्धारित हो।
6.*​व्यापारी सहायता केंद्र:* व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों के तत्काल निवारण हेतु एक समर्पित ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित की जाए।
7.*​प्रतिस्पर्धात्मक मॉडल:* निजी ट्रांसपोर्ट की तुलना में रेलवे ‘डोर-टू-डोर’ लॉजिस्टिक मॉडल विकसित करे और भाड़े की दरों को अधिक व्यावहारिक बनाया जाए।
8.*​नियमित संवाद:* रेलवे प्रशासन और व्यापारी संगठनों के बीच समय-समय पर समन्वय बैठकें आयोजित हों।
अतः रेलवे प्रशासन इन सुधारों को लागू करता है, तो निश्चित रूप से व्यापारी वर्ग पुनः बड़े स्तर पर रेलवे माल परिवहन को अपनाएगा। इससे प्रधानमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को बल मिलेगा और रेलवे के राजस्व में भी भारी वृद्धि होगी।

सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनने के उपरांत डी.आर.एम.महोदय ने भी सुझावों की सराहना की और तत्काल प्रभाव से सुधार करने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल में चेयरमैन मनमोहन गेडा, प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री सुजीत अग्रवाल, संयोजक पियूष रावत, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ,सीपरी बाजार व्यापार महासमिति अध्यक्ष उदय सोनी, मिशन कंपाउंड ग्वालियर रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव काके आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *