तत्तिहक्कल नदी में सीपियां एकत्र करते समय डूबने से 11 लोगों की मौत

● दिल्ली में आज पद्म पुरस्कार समारोह आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 131 हस्तियों को सम्मानित करेंगी। अभिनेता धर्मेंद्र और शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण जबकि क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्म श्री दिया जाएगा। समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।

● कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल में तत्तिहक्कल नदी में सीपियां एकत्र करते समय डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई।

● लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।

● मुख्यमंत्री योगी आज सुबह 11 बजे राज्य कर विभाग और शाम 6 बजे कृषि, कृषि शिक्षा व मंडी विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। GST कलेक्शन, टैक्स चोरी रोकने, खरीफ तैयारी और MSP जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

● राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली CUET स्नातक परीक्षा 2026 स्थगित कर दी है।

● IPL 2026 में राजस्थान ने मुंबई को और दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराया। राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। बैंगलौर, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान ने अंतिम चार में जगह बनाई।

● अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत उन पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा प्रशंसक बताया।

● ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ ओबामा जैसी परमाणु डील नहीं होगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अमेरिका को यूरेनियम सौंपने से इनकार कर दिया है।

● अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने NSA अजीत डोभाल से मुलाकात कर रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तकनीक सहयोग पर चर्चा की।

● पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल गो-प्रो कैमरा चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा था। NIA चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ है।

● CJI ने विधि विश्वविद्यालयों की बैठक में पेपर लीक और कोचिंग कल्चर पर चिंता जताते हुए CLAT परीक्षा में बड़े सुधार की जरूरत बताई।

● कर्नाटक में NEET छात्रा की आत्महत्या के बाद 12 दिनों में 5 छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की सत्ता जाने के बाद कर्मों का फल भुगतना होगा।

● राजस्थान सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर रोक लगाई है। सरकारी दफ्तरों में कार पूलिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

● कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

● गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ रुपए चोरी करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कचरे के नाम पर रकम 9 बक्सों में भरकर ले गया था।

● SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। 25 और 26 मई को बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी।

● महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। MP और यूपी के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार है। आज से नौतपा शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *