Headlines

पदोन्नत हुए पर्यवेक्षकों का अभिनंदन एवं अभियंताओं का सम्मान

बीएचईएल झांसी, आज दिनांक २० जुलाई को मानव संशाधन विकास केंद्र, बीएचईएल झांसी में सुपरवाइजर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता मे किया गया।

सदस्यों के द्वारा पर्क, सर्विस वेटेज, सहित विभिन्न विभागीय समस्यायों की तरफ ध्यानाकर्षण कराया गया, बीएचईएल प्रबंधन द्वारा समस्यओं के निस्तारण के लिये कोई ठोस पहल न करने पर रोष व्यक्त किया गया। अध्यक्ष श्री जय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सुपरर्वाइजर्स की समस्याओं को लेकर कारपोरेट स्तर पर वार्ता चल रही हैं, बीएचईएल प्रबंधन यदि साकारात्मक पहल कर समस्याओं का समाधान नही करती है तो शीघ्र ही सुपरवाइजर्स एसोसिएशन आंदोलन के लिये बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बीएचईएल प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर सुपर्वाइजर श्रेणी मे पदोन्नति हुए साथिओं सर्व श्री अफजल अहमद खान, अशीष कुमार पाण्डे, भुपेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, दिनेश राय, गोधन लाल ठाकरे, मनोज कुमार शर्मा, निज़ामुद्दीन, फूल सिंह लोधी, राजेश कुमार निरंजन, सुधीर कुमार, सुनील कुमार सिंह परिहार, सुनील कुमार तिवारी, सुशील कुमार ब्रम्हे एवं श्रीमती कंचना मासतकर जी का सुपरवाइजर्स एसोसिएशन परिवार मे शमिल होने पर स्वागत किया गया साथ मे सुपर्वाइजर से अभियंता पद पर पदोन्नति सर्व श्री अब्दुल मजिद खान, भारत भूषन मिश्रा, डी सी त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, गुलाम हैदर, कृष्ण कुमार, राज नारायन पटेरिया, सुभाष चंद्र, विनय शील यादव, जहिर उद्दीन एवं श्रीमती स्मिता त्यागी जी का सम्मान कर उनको निरंतर सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रदान की गई।

बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री ओम पाल, संयुक्त मंत्री श्री सुंदर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा, श्री आनंद खरे, श्री उत्तम व्यास सहित एसोसिएशन के सर्वश्री नवनीत रजोटिया, कपिल तिवारी, मोहित राय, डी एन बाजपेयी, महेश शंकर, लोकमान शर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, अनिल शिवहरे, श्रीमती मनोरमा देवी, श्रीमती मोनिका सोनकर, संतोश रायकवार, के के थापक, सत्यवीर सिंह, राजेश सचान, फिरोज़ खान, विशाल महौर, विशाल अहिररवार, राजेश योगी, पकंज कुमार सिंह, एन आर कुशवाहा, खुमान सिंह, रीतेश साहु, संजय गुप्ता, वीरेंद्र निरंजन, लक्ष्मी नारायन, मो.शारिक खान, प्रमोद पाण्डे, ओ पी शर्मा, भुपेंद्र साहु, विपुल श्रीवास्तव, लखन लाल श्रीवास, विमलेश प्रजापति, आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री श्री अवधेश कुमार गुप्ता शिवहरे ने किया, कार्यक्रम उपरांत अध्यक्ष श्री जय प्रकाश मिश्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त कर, कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *