बेकार को आकार”* स्टार्टअप को *स्टार्टइन यूपी द्वारा ₹11.25 लाख* की बड़ी ग्रांट

झांसी का सामाजिक एवं पर्यावरणीय स्टार्टअप “बेकार को आकार” को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। स्टार्टअप को स्टार्टइन यूपी द्वारा मार्केटिंग एवं ब्रांड प्रमोशन के लिए ₹11.25 लाख की *नॉन-रिफंडेबल ग्रांट* स्वीकृत की गई है। इस ग्रांट की पहली किस्त के रूप में *₹4.5 लाख* की राशि प्राप्त हो चुकी है।
यह सहयोग स्टार्टअप के अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
“बेकार को आकार” द्वारा कबाड़ एवं अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी और आकर्षक उत्पादों में परिवर्तित कर रोजगार सृजन एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
स्टार्टअप की
संस्थापक नीलम सारंगी ने इसे सामाजिक नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सहयोग “बेकार को आकार” को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *