लखनऊ
यूपी में 1 अगस्त से स्मार्ट कार्ड आरसी होगी लागू।
पेपर आरसी की जगह अब मिलेगी क्यूआर कोड वाली स्मार्ट आरसी।
स्मार्ट आरसी में इलेक्ट्रॉनिक चिप और क्यूआर कोड होगा।
परिवहन विभाग ने स्मार्ट आरसी लागू करने की तैयारी शुरू की।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शुरू हुई प्रक्रिया।
वाहन स्वामी ऑनलाइन आवेदन कर स्मार्ट आरसी प्राप्त करेंगे।
स्मार्ट आरसी के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
यूपीएलसी 10 दिनों में बिडिंग प्रक्रिया पूरी करेगा।
वेंडर चयन के बाद स्मार्ट आरसी योजना का ट्रायल होगा।
25 जुलाई तक तकनीकी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य।
15 दिनों में पूरी प्रक्रिया पूरी करने का विभाग का लक्ष्य।
1 अगस्त से पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट कार्ड आरसी जारी होगी।
