51 चुनरी यात्राओं की तैयारियों को दिया अंतिम रुप -पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हेमन्त परिहार का हुआ भव्य स्वागत

*51 चुनरी यात्राओं की तैयारियों को दिया अंतिम रुप -पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हेमन्त परिहार का हुआ भव्य स्वागत

झांसी। बुंदेलखंड सनातन उत्सव महासमिति द्वारा आगामी दुर्गा उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली 51 चुनरी यात्राओं की तैयारियों को लेकर बुधवार को सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हेमंत परिहार के नेतृत्व बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता महानगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक ने की एवं अतिथि के रूप में सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, बाबू लाल तिवारी शिक्षक विधायक, रमा निरंजन विधायिका , जमुना कुशवाहा राज्यमंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, संजय दुबे, राम नरेश तिवारी, मोहन सिंह यादव निर्मल कुशवाहा मोनू शिवहरे, दिलीप पुरी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम संयोजक हेमन्त परिहार ने कहा कि चुनरी यात्राओं को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि दुर्गा उत्सव के दौरान स्थापित माता रानी के पंडाल से लगभग 251 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया।समिति ने सभी दुर्गा पंडालों से जुड़े पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। जिसमें महिलाओं की भारी संख्याओं ने माता रानी के जयकारों से सभागार गूंज उठा।संचालन सुरेश मानकानी एवं निशांत शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया । सभागार में पुरुकेश अमरया, रोहित महरौलिया, अरुण कुशवाहा ,शिव करोसिया,हर्षित कनोजिया सुमित विश्वकर्मा, विकास कुशवाह नमन शर्मा पवन चक्र विवेक केतवास नरेंद्र कुशवाहा आकाश कुशवाहा अमन अहिरवार लोकेश विजय परिहार मुकेश ठेकेदार धर्मेंद्र पाठक दाऊ, नीता अवस्थी, अभिलाषा सेरा सुमन साहू सोनम नंदावा संजीत तिवारी, शशि शर्मा, डॉ अभिलाषा सेहरा, निशि पांडे,अंजू शर्मा, उर्मिला पटेरिया, आरती साहू, अरुणा दुबे, ललिता, सीमा शर्मा, इंद्रा चतुर्वेदी, दीपा तिवारी, साध्वी नीलम तिवारी, सोनम रंधावा , सुमन साहू,डॉ सुनीता पाल
एवं 100 से ज़्यादा दुर्गा समितियों के आयोजक उपस्थित रहे। इस मौके पर
हेमंत परिहार को
प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *