माधौगण- बीती रात पशुबाड़े में अज्ञात कारणों चलते आग गयी जिसमें दुधारू पशु भी गंभीर रूप से जल गए। ग्राम अटागाँव में दुर्जन सिंह पुत्र जुड़ावन सिंह मकान के सामने पशु बाड़ा है। जिसमें जानवरों के लिए भूसा और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था । रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके कारण भूसा सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह से ख़ाक हो गया।
गाय और भैंस बुरी तरह से जल गए। पशु अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है,पशु डॉक्टर का कहना है कि काफी जल जाने के कारण बचना मुश्किल है।किसान के बाड़े आग लगने की सूचना पर पहुचे लेखपाल ने जांच की।पीड़ित ने मुआवजा दिलाय जाने की मांग की।
