केजरीवाल का चुनावी दाव, मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की तैयारी

नई दिल्ली 2 जून । लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है ।कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं को डीटीसी बसों और मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है

शनिवार देर शाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की लोदी कॉलोनी में लोगों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को डीटीसी बसों और मेट्रो में फ्री यात्रा देने की बात कही

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि 3 जून को एक बड़ा ऐलान होने वाला है. एक सुझाव आया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अगर महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाए तो महिलाओं के लिए डीटीसी बसों और मेट्रो में सारा किराया महिलाओं का माफ कर दिया जाए. डीटीसी बसों और मेट्रो में ट्रेवल फ्री कर दिया जाए।

अरविंद केजरीवाल की इस योजना से सरकार को ₹120000000 का बोझ उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *