Jhansi: नगर विधायक रवि शर्मा ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की विदाई यात्रा पर की पुष्पवर्षा

**खटकयाना की माँ काली की प्रतिमा की यात्रा रही विशेष आकर्षण का केंद्र**

**झाँसी।** नवरात्रि के समापन पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर विधायक रवि शर्मा ने बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर के सामने बनाए गए मंच से माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की विदाई यात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को भावपूर्ण विदाई दी गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल दिखाई दिया।

विदाई यात्रा में खटकयाना की माँ काली जी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिमा की भव्यता और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की आस्था ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। माँ दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आँखों से माता रानी को विदाई दी तथा अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
इस अवसर पर नगर विधायक श्री रवि शर्मा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारी आस्था, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की विदाई केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि माँ के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। झाँसी की यह धार्मिक परंपरा सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश देती है। माँ दुर्गा की कृपा सभी नगरवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही माँ के चरणों में प्रार्थना है।

इस अवसर पर श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, संतोष सोनी, गोकुल दुबे, श्रीमती अर्पणा द्विवेदी, कल्लू पुरी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सनी वर्मा, संजीव बुधौलिया, सभासद श्रीमती नीता विकास यादव, मनोनीत सभासद श्रीमती कुसुम कुशवाहा, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, अभय उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *