Headlines

Jhansi: अब महिलाएं भी पुरुषों की बराबरी से करेंगी व्यापार, रिपोर्ट -अनिल मौर्य

महिला व्यापारी, उद्यमी की संगोष्ठी संपन्न

झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वधान में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु एक महिला व्यापारी उद्यमी संगोष्ठी का आयोजन आज होटल श्रीनाथ पैलेस में आयोजित किया गया

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर सांसद की धर्मपत्नी पूनम शर्मा मुख्य वक्ता उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी एवं एवं कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा ने की
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार महिला व्यापारी एवं उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए तमाम सरकारी योजनाओं से उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है सरकार की मंशा है कि प्रदेश और देश में महिलाएं उद्योग और व्यापार में आगे आए इसके लिए सरकार द्वारा तमाम वित्तीय सहायता के साथ अनेक योजनाएं चला रही है सरकार का ध्यान अब बुंदेलखंड में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए है इसके लिए बुंदेलखंड की महिलाओं को भी आगे आना चाहिए जिससे कि क्षेत्र में आर्थिक विकास हो और महिलाएं आत्मसम्मान के साथ अपना व्यापार कर सकें
मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं भी उद्यमी हूं और मेरा अपना मानना है कि यह सबसे उचित समय है महिलाओं को व्यापार और उद्योग करने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी सहयोग उनकी तरफ से होगा वह अवश्य महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे
विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय पटवारी ने कहा कि व्यापार मंडल का सदैव यह सोच रही है कि महिलाओं को भी समान अधिकार मिले और उसके लिए व्यापार उद्योग में बढ़ाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं कि महिलाएं भी इस क्षेत्र में आगे आए और अपने परिवार के पुरुष के साथ वह भी व्यापार में हाथ बढ़ाते हुए एवं आत्मनिर्भर बने
महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा में अध्यक्षता करते हुए कहा कि उनका प्रयास होगा कि इस तरह के तमाम आयोजन कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं को लाभ दिला सकें व उनकी सहायक बन कर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी
इस अवसर पर उद्योग विभाग के अधिकारी अजय पस्तोर, संरक्षक संजना पटवारी, चंदा अरोरा, रितु पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को उद्योग और व्यापार मैं आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की संयोजिका सविता पचौरी एवं जाहिदा परवीन ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से संध्या सिंह, दीपा सिंह ,रेखा श्रीवास, रेखा अय्यर, शोभा निगम ,माला अग्रवाल ,अंजू सेन ,रश्मि राय, ज्योति कंचन, मधु सिंह उपस्थित रहे संगोष्ठी का संचालन अमृता गावडे एवं आभार कोषाध्यक्ष प्रेमलता सेन ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *