Headlines

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर श्रद्धांजलि एवं प्रदर्शनी का आयोजन*

*आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर श्रद्धांजलि एवं प्रदर्शनी का आयोजन*

झांसी। आज दिनांक 15 मई 2026 को हिंदी साहित्य के युग प्रवर्तक, महान साहित्यकार एवं हिंदी नवजागरण के अग्रदूत आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती के अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं साहित्यिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्टेशन परिसर स्थित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की प्रतिमा पर नंदीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त एवं उपन्यास सम्राट बाबू वृंदावन लाल वर्मा जी की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, संपर्क राजभाषा अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी तथा आर.एन. अग्रवाल, स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर महान साहित्यकारों को नमन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेशन निदेशक कार्यालय के समक्ष आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की कृतियों, उनके साहित्यिक योगदान तथा विभिन्न महान साहित्यकारों द्वारा व्यक्त उनके प्रति उद्गारों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन नंदीश शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं आचार्य द्विवेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए हिंदी साहित्य एवं भाषा के विकास में आचार्य द्विवेदी जी के योगदान को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंदी भाषा, साहित्य एवं राजभाषा के संवर्धन हेतु आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के योगदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुश्री सीमा तिवारी, स्टेशन निदेशक, भगवान दास वरिष्ठ अनुवादक, श्रीकांत शर्मा वरिष्ठ अनुवादक, राजेश त्रिपाठी कार्यालय अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *