झांसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कई विधानसभा क्षेत्र के दावेदार अपने-अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। कई विधायक जिनके टिकट काटने की संभावना है ,वह पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर अपनी ताकत का एहसास करने का प्रयास कर रहे हैं बुंदेलखंड की 19 विधानसभा सीटों में झांसी क्षेत्र के चार सीटें बड़ी अहम मानी जाती हैं , जिसमें गरौठा विधानसभा भी एक सीट है।
इस सीट पर ब्लॉक प्रमुख टीकाराम पटेल के दावेदारी ने चुनावी हलचल को और तेज कर दिया है । आपको बता दें कि वर्तमान में यहां जवाहर राजपूत विधायक हैं , लेकिन इस बार चुनावी समीकरण कुछ बदले से नजर आ रहे हैं, क्योंकि टीकाराम पटेल जिन्हें जमीनी नेता माना जाता है , उनकी दावेदारी ने इस चुनाव में नया मोड़ दे दिया है।
आपको बता दें कि टीकाराम पटेल 2012 में बीजेपी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं । वर्तमान में वह गुरसराय से ब्लॉक प्रमुख हैं । जमीन स्तर के नेता के रूप में उनकी काफी गहरी पहचान है और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में है।
टीकाराम पटेल जी गरौठा समथर विधानसभा क्षेत्र 225 से टिकट माग रहे है,
टीकाराम पटेल जी अभी गुरसराय ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख है, और 2012 से बीजेपी से विधानसभा इलेक्शन भी लड़ चुके है
