धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

झांसी। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, झांसी के तत्वावधान में रविवार को होटल चंदा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने हरियाली तीज महोत्सव-2026 धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पारंपरिक वेशभूषा, श्रृंगार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच महिलाओं ने तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मा-टीकाराम पटेल, ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय रहीं। अध्यक्षता श्रीमती मीरा-अरविन्द निरंजन, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कमलेश-राजकौतेजा वर्मा, ब्लॉक प्रमुख चिरगांव एवं श्रीमती अभिलाषा-अवधेश निरंजन, बुंदेलखंड अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती उषा सचान, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती किरण निरंजन, जिला महामंत्री महिला मोर्चा, श्रीमती रीता निरंजन, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा तथा श्रीमती अनुपम निरंजन, महानगर महामंत्री महिला मोर्चा रहीं।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सौम्या निरंजन ने प्रथम, रंजना ने द्वितीय तथा पल्लवी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजन में महिलाओं की सामाजिक एकजुटता, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को यादगार बनाया।
महोत्सव में रीता निरंजन, ऊषा सचान, पल्लवी पटेल, अरुणा/अनुपम, मीनाक्षी पटेल, सुशीला निरंजन, नीलम निरंजन, उत्तम देवी,रेखा सिंह निरंजन, मनु निरंजन, अंजू निरंजन, अभिलाषा निरंजन, उमा पटेल, राजेश्वरी पटेल, संगीता निरंजन, सागरिका पटेल, संध्या डॉ. विजय, प्रवीण निरंजन, दीक्षा पटेल, हर्षिता निरंजन, शैलजा सचान, पूजा पटेल, विद्योत्मा सचान, संध्या सचान, रूबी सचिन कटियार, काजल पटेल, सीमा पटेल, बबली प्रदीप पटेल, लता पटेल,उमा पटेल,सुधा निरंजन, अंचला पटेल,वंदना मयंक पटेल, डॉ. विद्या चौधरी, वंदना सचान, प्रार्थना सचान, मीरा सचान, हेमा सचान, ,प्रियंका निरंजन,,सीमा निरंजन,रजनी निरंजन,अरुणा उत्तम, शिल्पा सिंह, शोभा सचान, पूजा अमित पटेल, ऊषा शिवशंकर पटेल, शिवानी निरंजन, प्रमिलेस निरंजन, सीता पटेल, रश्मी पटेल एवं अनीता सुभाष पटेल,ऊषा चौधरी,रामदेवी,हेमलता,मंजुलता,चंदा निरंजन,सौम्य पटेल,नीतू पटेल,कल्पना पटेल,सुरेखा पटेल,गीता पटेल,सुनीता पटेल,दमयंती पटेल,अवनीश पटेल,उमा पटेल, पुष्पा पटेल,ममता पटेल,सरोज पटेल,शकुंतला,पटेल, मीना पटेल,अमीषा पटेल,साधना पटेल,सोनम पटेल रेखा पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन मोहिनी निरंजन ने किया। अंत में उषा सचान एवं रीता निरंजन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *