Headlines

भव्य शोभायात्रा के साथ केशवपुर धाम रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ -हरियाणा की बीन पार्टी एवं दिव्य स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र -पंच कुण्डीय सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री रामकथा के साथ होंगे विविध आयोजन

भव्य शोभायात्रा के साथ केशवपुर धाम रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ
-हरियाणा की बीन पार्टी एवं दिव्य स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र
-पंच कुण्डीय सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री रामकथा के साथ होंगे विविध आयोजन

झांसी। भक्ति की ज्योति एवं आस्था का पावन केंद्र श्री केशवपुर धाम के श्रद्धा, सेवा और भक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर देव स्थल खाती बाबा केशवपुर धाम धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में श्री केशवपुर धाम के रजत जयंती महोत्सव का भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा के साथ सोमवार से शुभारंभ हो गया। सोमवार 24 अगस्त से शुक्रवार 4 सितंबर तक चलने वाले इस विशाल आयोजन में पं.बृजमोहन मिश्रा (गुरुजी) के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में प्रातः8 से दोपहर 12 बजे तक श्रीराम महायज्ञ एवं दोपहर 2 बजे से प्रतिदिन संगीतमय श्रीराम कथा सहित विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
सोमवार को शोभायात्रा की शुरुआत गुदरी बाजार गोला कुआं स्थित मां पूर्णेश्वरी मंदिर के निकट स्थित पं बृजमोहन मिश्रा (गुरुजी) के निवास से हुई जहां विद्वान आचार्यों द्वारा उच्चारित वेद मंत्रों के बीच उन्होंने श्री गणेश पूजन,कलश पूजन कर सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे के साथ साधु,संतों सहित चित्रकूट धाम से पधारे जगतगुरु रामस्वरूप आचार्य का बंदन, अभिनंदन कर उन्हें दक्षिणा भेंट कर शुभाशीष लेकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा गुदरी बाजार से बड़ा बाजार मुरली मनोहर मंदिर,गांधी रोड, सुभाष गंज, रानी महल, सिंधी तिराहा, कोतवाली, पंचकुइया, आशिक चौराहा होते हुए आतियां तालाब स्थित अनीता विवाह घर पर पहुंची जहां से सभी श्रद्धालु बस एवं चार पहिया वाहनों में सवार होकर केशवपुर धाम के लिए प्रस्थान कर गये। धाम पर पहुंचते ही व्यास गद्दी पूजन के साथ श्री रामकथा, अखण्ड श्री रामचरितमानस का पाठ, अखंड श्री सीताराम संकीर्तन एवं अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हुआ। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में 251 महिलायें सिर पर कलश रखकर एक जैसे पीत धवल गणवेश धारण कर चल रही थीं उनके साथ संत महंत भगवानों के स्वरूप , घोड़ा बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे तथा डीजे पर बजती धार्मिक धुनों के बीच युवाओं की टोली धर्म ध्वजा लेकर धार्मिक भजनों पर थिरकते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में हरियाणा से आयी बीन बैंड पार्टी , गोट एवं ढांक पार्टी, तथा हरिनाम संकीर्तन करती हुई कीर्तन मंडली वाहनों पर सवार होकर बाबा के जयकारे करते हुए चल रहे थे, शोभायात्रा में डीजे, बैंड,ढोल‌ नगाडे के साथ श्री गणेश भगवान का स्वरूप , नंदी व साधना में लीन भगवान भोलेनाथ, शिव पार्वती दरबार, श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण, हनुमान जी का दिव्य एवं भव्य स्वरूप एवं भगवान शंकर एवं गणों का तांडव नृत्य , गर्जना करती मां काली सहित नौ देवियों एवं बाबा की दिव्य झांकी के साथ अनेकों बग्गियों पर सवार संत महंतों के साथ रामकथा के श्रेष्ठ वक्ता चित्रकूट धाम से पधारे जगतगुरु रामस्वरूप आचार्य चल रहे थे। कलश यात्रा के साथ श्रीमती साधना मिश्रा, श्रीमती शालिनी एकांश मिश्रा श्री रामचरित मानस ग्रंथ को सिर पर धारण करके चल रहे थे उनके पीछे केशवपुर धाम के गुरुजी पं बृजमोहन मिश्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में चल रहे गुरु जी बृजमोहन मिश्रा का तिलक बंदन कर अनेकों श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में चल रहे सभी स्वरूपों ने नगरवासियों को आकर्षित किया। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर जलपान कराकर नगरवासियों एवं व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया तथा जमकर पुष्प वर्षा की।सायंकालीन वेला में चित्रकूट धाम से पधारे श्रीराम कथा के श्रेष्ठ वक्ता कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य ने अपने कोकिल कंठ से रसिक श्रद्धालुओं को संगीतमय श्रीराम कथा का रसास्वादन कराते हुए मानस की महिमा का बखान किया।
शोभायात्रा में राजकुमार साहू,आमोद किलपन, प्रमोद गंधी,विनोद साहू,अनूप सहगल, प्रदीप अग्रवाल नग वाले, आशीष वीर सिंह यादव, राजा गहोई, रामस्वरूप साहू,लखन राजपूत,पुष्पेंद्र सेन दतिया,राहुल सोनी, नितिन साहू,राजेश कुमार शर्मा, राघव‌ किलपन, सत्यम साहू, मानवेन्द्र सिंह तोमर, डा.प्रदीप पाण्डेय, धर्मेंद्र साहू, अंकित साहू, टी वी करमकर, पवन,संजय कंचन,सनी साहू,अमित गंधी, महेंद्र श्रीवास्तव,अंकुर बट्टा,जैमिनी यादव, सचिन साहू,आशीष यादव,विनय जैन, शरद अग्रवाल, मुनीश यादव, बाली यादव एवं महिला मंडल की ओर से श्रीमती साधना मिश्रा, मनीषा सोनी, सीमा कंचन,उमा साहू, जिज्ञासा गोस्वामी, ऊषा शर्मा, खुशबू साहू,सहित हजारों पुरुष एवं महिलायें शामिल रहीं। संचालन अनूप सहगल एवं प्रमोद गंधी ने संयुक्त रुप से किया। अंत में बैकुंठ प्रसाद चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *