Headlines

शहर ,सीपरी , सदर ,नवाबाद, प्रेमनगर के साथ-साथ जनपद के सभी थाना क्षेत्र के बाजारों में संपन्न होगी व्यापारी चेतना चौपाल की श्रृंखला

झांसी। आज दिनांक 02/06/26 को झांसी व्यापार मंडल उ.प्र. रजि. की कोर कमेटी की एक बैठक आहूत की गई जिसमें छोटे-बड़े सभी व्यापारी भाइयों के मान सम्मान स्वाभिमान के साथ त्वरित समाधान की व्यवस्था पर मंथन किया गया अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि ​सर्वविदित है कि किसी भी राज्य की प्रगति में व्यापारी समाज अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यापारी न केवल राजस्व का मुख्य स्रोत है, बल्कि वह प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था और विकास की असली ‘रीढ़’ होता है। उत्तर प्रदेश शासन की भी यही मंशा है कि व्यापारियों को व्यापार करने के लिए एक भयमुक्त, पारदर्शी और सुगम वातावरण मिले, जिससे व्यापार फले-फूले और प्रदेश की समृद्धि को नई गति प्राप्त हो।
​शासन की इसी लोक-कल्याणकारी मंशा के अनुरूप और व्यापारियों के व्यावहारिक व धरातलीय मुद्दों के त्वरित निराकरण हेतु, झांसी व्यापार मंडल द्वारा संपूर्ण जनपद के स्थानीय बाजारों में एक विशेष जन-संवाद कार्यक्रम ‘व्यापारी चेतना चौपाल’ की श्रृंखला प्रारंभ की जा रही है। इस अभियान के तहत संगठन के पदाधिकारी स्वयं प्रत्येक छोटे-बड़े बाजार में जाकर सीधे व्यापारियों की चौखट पर उनकी स्थानीय प्रशासनिक समस्याओं का संकलन करेंगे।
​व्यापारी समाज को व्यापार संचालन में कई तकनीकी, नीतिगत व विधिक विभागों से समन्वय स्थापित करना पड़ता है। क्षेत्रीय व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा चौपाल के पूर्व मुख्य समस्याओं से अवगत कराने पर इन चौपालों में संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी गण मौके पर उपस्थित रहेंगे, एवं व्यापारियों की भ्रांतियां दूर करेंगे, व्यापारियों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलेगी और शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण संभव हो सकेगा। व्यापारियों की अन्य गंभीर समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी महोदय ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है प्रथम व्यापारी चेतना चौपाल रामलीला मंच बड़ा बाजार पर दिनांक 05/06/26 को प्रारंभ की जाएगी चौपाल का समय शाम 3:30 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा झांसी जनपद के किसी भी बाजार में व्यापारियों की समस्या के निस्तारण हेतु चौपाल के आयोजन के संदर्भ में संगठन के मोबाइल नंबर 94500 78035 पर संपर्क किया जा सकता है । कोर कमेटी बैठक में संरक्षक प्रकाश गुप्ता, चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, संयोजक पीयूष रावत उपाध्यक्ष अविनाश माते, फाइनेंस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सी.ए.रचित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश मानकानी, मिशन कंपाउंड ग्वालियर रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव काके, सीपरी बाजार व्यापार महासमिति (रजि.) के अध्यक्ष उदय सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा मोटे, बुंदेलखंड शटरिंग संगठन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू, महामंत्री दीपक साहू, हलवाई एंड कैटर्स संगठन के महामंत्री विजय गुप्ता, युवा जिला महामंत्री राजा खटीक, रामबाबू साहू, प्रेम नगर नगरा व्यापार मंडल प्रभारी केदारनाथ राय, किराना बाजार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र बुटोलिया, नगर उपाध्यक्ष पारस साहू, प्रदीप महाजन टीटू आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन महामंत्री सुजीत अग्रवाल एवं अंत में सभी का आभार कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ने व्यक्त किया
भवदीय
संतोष साहू
अध्यक्ष
झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *