*सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ*
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में दिनांक 21 मई 2026 से 5 जून 2026 तक बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, डांस एवं शतरंज जैसे विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आदेश कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत इंस्टीट्यूट सचिव श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा उन्होंने सचिवीय प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री आदेश कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी शिविर में पूरे मनोयोग एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाकर अपनी प्रतिभा एवं कौशल के विकास पर ध्यान केंद्रित करें।
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में कुल 140 बच्चों ने प्रतिभाग हेतु पंजीकरण कराया है, जो बच्चों एवं अभिभावकों के उत्साह को दर्शाता है।
इस अवसर पर श्री अभिषेक रायकवार, श्री शहजाद खान, श्री विक्रांत दुबे, श्री संतोष कुमार वर्मा, श्री अजमत सिद्दीकी, श्री महेंद्र साहू, श्री मयंक वर्मा, श्री केदार मीणा, श्री तनवीर आलम, श्री मृदुल गुप्ता, श्री नवीन मिश्रा, श्री अरविंद कुमार, श्री नितिन मिश्रा एवं श्री अतहर निहाल सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष श्री स्वर्ण सिंह ठाकुर द्वारा किया गया तथा अंत में उपाध्यक्ष श्री शोभाराम राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
