Headlines

अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी नौ सांसदों एवं छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतला पुलिस से झूमा झपटी के बाद फूंका दिया गया

झांसी।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के नौ सांसद एवं छप्पन विधायकों का सामूहिक पुतला लेकर ” कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवायेगे एवं बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे नारे लगाते हुए चौराहे पर पहुंचे वहां बड़ी संख्या में बा वर्दी एवं सादी वर्दी में पहले से उपस्थित पुलिस बल ने पुतला छीनने का प्रयास किया पर मोर्चा ने छिना झपटी के बीच सामूहिक पुतला फूंक दिया।
पुतले फूंकने के पश्चात मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा *हमाए बुन्देलखण्ड में कहावत है कि खाएं खसम (पति) को गाएं यार (प्रेमी) की ऐसा अब नहीं चलेगा सांसद, विधायक बनाए बुन्देखण्डियो ने और जिन्दाबाद कर रहे पार्टियों की अब या तो बुन्देलखण्ड राज्य के लिए लडो नहीं तो वापिसी की तैयारी करो*।
सांसद एवं विधायको के पुतले इस कारण फूंके गए क्योंकि ये सभी जनप्रतिनिधि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के विरोधी है। इनमें से कोई भी जनप्रतिनिधि बुंदेलखंड राज्य निर्माण आन्दोलन का तनिक भी सहयोग नहीं करते है। किसी भी जनप्रतिनिधि के मूंह से बुंदेलखंड का “बु” भी अपने नेताओं के सामने नहीं निकलता।
बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए वर्षाकालीन लोक सभा के सत्र के मध्य पुनः प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं रक्षामंत्री के अलग अलग पुतले फूके जायेगे। चाहे जितनी बार सरकार जेल भेज दे आंदोलन न झुकेगा और न रुकेगा।
आगामी डिलीमिटेशन के माध्यम से लोकसभा सीटों की संख्या में लगभग 50% वृद्धि होने की संभावना है इसी के साथ विधानसभाओ में भी पचास प्रतिशत की वृद्धि की जाए ताकि बढ़ती जनसंख्या को छोटे प्रान्त बना कर उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सके।
बुंदेलखंड की जनता वादा खिलाफ़ी से आक्रोषित हैं जो समय आने पर केंद्र सरकार को अपनी भावनाओं से अवगत करवाने का स्वयं कार्य करेगी।
सांसदों एवं विधायको का सामूहिक पुतला फूंकने वालो में मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, महामंत्री एड अशोक सक्सैना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, एड प्रदीप नाथ झा, हनीफ खान, राम जी सिंह पारीक्षा, उत्कर्ष साहू, प्रदीप गुर्जर, एड अनुराग मिश्रा , गोलू ठाकुर, प्रेम सपेरा, अभिषेक तिवारी, विजय रायकवार, शंकर रायकवार, प्रभूदयाल कुशवाहा, मोहम्मद शफीक , जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, कुन्ती राय, राधा वर्मा, रजनी वर्मा, शवनम आरा खान, गीता देवी, मुन्नी देवी, ममतादेवी , हिमांशी, गंगा देवी , नरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
भानू सहाय अध्यक्ष
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *