करेंगे लाइसेंस टैक्स का विरोध, एवं व्यापारियों को जागरूक करने के लिए लगाएंगे व्यापारी पाठशाला

झांसी – बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (इंडिया) की आज वार्षिक आम सभा होटल तुलसी ग्रैंड में एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुरेंद्र राय के मुख्य आतिथ्य में व सीए जे पी गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में एवं संगठन के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई !
प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं भामाशाह चित्र पर माल्यार्पण कर आम सभा की शुरुआत की, संजय गेंडा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर लोगों को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया, बैठक में नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क का दायरा बढ़ाना एवं शुल्क वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि यह लाइसेंस शुल्क तर्कसंगत नहीं है, इसका संगठन विरोध करेगा पहले से ही व्यापारियों पर 16 तरह के लाइसेंस लगे हुए हैं, बैठक में लाइसेंस के विरोध के रणनीति भी तय की गई, व्यापारियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापारी पाठशाला आयोजन करने पर भी सहमति व्यक्त की गई !
वक्ताओं ने कहा कि बीड़ा एवं डिफेंस कॉरिडोर आने से उद्योग और व्यापार की संभावनाएं बड़ी है, ऐसे में इन्वेस्टरों को इन्वेस्ट कर अपने उद्योग और व्यापार को बढ़ाने का यह सही समय है, इसके लिए बीड़ा के अधिकारियों के साथ भी एक सेमिनार करने पर सहमति हुई!
इस अवसर पर सीए गौरव गुप्ता, प्रभू दयाल साहू, सुभाष गुप्ता, श्रेय काव्या, अरुण गुप्ता, दिव्यांश अग्रवाल, शुभम गुप्ता, महेंद्र सहगल, सजल जैन, पंकज अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, शांतनु घोष, ओम प्रकाश अग्रवाल, अनिल बड़ैनिया, धीरज राजपूत, पंकज अग्रवाल, दिनेश टकसारी, हर्षवर्धन सेठ, वेद प्रकाश अग्रवाल, रिंकू राय, प्रदीप गुप्ता, अनिल चौधरी, विजय खत्री, ओमी ब्रह्मचारी, संदीप गर्ग, मुकेश पुषवानी, गोलू पटेल, नवीन कुकरेजा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया, संचालन डॉक्टर विवेक बाजपेई एवं आभार कुलदीप सिंह दांगी ने व्यक्त किया !
धन्यवाद

*संजय पटवारी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *