झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अनिरुद्ध कुमार जी के मार्गदर्शन में, आज मंडल रेलवे अस्पताल

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अनिरुद्ध कुमार जी के मार्गदर्शन में, आज मंडल रेलवे अस्पताल (DRH), झाँसी में भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ (लू) के प्रकोप से बचाव हेतु एक विशेष जन-जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने सेमिनार को संबोधित करते हुए लू (Heat Wave) से बचाव के चिकित्सकीय पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रेल कर्मियों विशेषकर फील्ड स्टाफ को कार्य के साथ स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें इस संबंध में जागरूक किया।
सेमिनार की मुख्य बातें:
डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने सिरदर्द, चक्कर आना और तेज बुखार जैसे लू के लक्षणों को पहचानने और उनके तुरंत उपचार के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
बचाव के उपाय: रेल कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पर्याप्त पानी, तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई।
फील्ड स्टाफ की सुरक्षा: सीधी धूप से बचने के लिए सिर ढकने और हल्के सूती कपड़े पहनने जैसे व्यावहारिक उपायों पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर ACMS डॉ. सुनीता तिर्की, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सिद्धार्थ केसरवानी, डॉ. सौम्या तिवारी, डॉ. आयुषी गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शैलेंद्र संज्ञा, हरभजन सिंह, गौतम प्रजापति, मुख्य कार्यालय अधीक्षक प्रदीप अवस्थी सहित अन्य अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एस. डी. मंसूरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, झाँसी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *