झांसी: अपूर्व शुक्ला बने कोषाध्यक्ष

झांसी।
आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को मार्डन काॅलेज परिसर में मार्डन काॅलेज के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी से नामित पर्यवेक्षक प्रो0 अर्चना वर्मा की देख-रेख में सम्पन्न हुआ सत्र से पहले मार्डन काॅलेज प्राचार्य डा0 असद अहमद ने सभी का परिचय कराया तदोपरान्त चुनाव अधिकारी डा0 प्रवीण गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया को अवगत कराते हुए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जिसकें परिणाम स्वरूप कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन अध्यक्ष, श्रीमती शांति विश्वनाथन उपाध्यक्ष, श्रीमती रत्ना विश्वनाथन प्रबंधक/सचिव चुने गये। श्री अपूर्व शुक्ला को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की डाॅ रोहिन विश्वनाथन प्रबंधक मार्डन महाविद्यालय सोसायटी ने उनका स्वागत किया। अंत में डा0 असद अहमद प्राचार्य मार्डन काॅलेज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *