*वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरूद्ध चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान*
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु, आज दिनांक-21.05.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध किलाबंदी जाँच की गई । जांच के दौरान 162 यात्री अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकडे गए जिनसे रु.1,53,350/- रेल राजस्व वसूल किया गया |
इस जांच अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ श्री अरुण राय , समशेर खान, रवि राय, शालू खरे,जमशेर खान एवं एनी स्टेशन स्टाफ का विशेष योगदान रहा |
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।
मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल
