Headlines

21 जून का Re-NEET एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड हो

*1.* 21 जून का Re-NEET एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड हो… सुप्रीम कोर्ट में दूसरी याच‍िका दाख‍िल, CBI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट; लातूर की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर गिरफ्तार।

*2.* मुंबई में पकड़े गए बंगाल के 2 बमबाज रॉकी खान और सहादत सरकार, चुनाव बाद मुर्शिदाबाद में आश्रम के पास बम फेंकने का मामला, बंगाल पुलिस को सौंपे जाएंगे।

*3.* करीब साढ़े 3 महीने बाद कुख्यात सोना पप्पू ED कार्यालय में पेश, जबरन वसूली, जमीन फर्जीवाड़ा और अवैध निर्माण का आरोप।

*4.* फाल्टा में वोटिंग से 72 घंटे पहले HC की शरण में TMC प्रार्थी जहांगीर खान, गिरफ़्तारी की जताई आशंका, खुद के खिलाफ कई ‘झूठी FIR’ दर्ज होने का लगाया आरोप, सुरक्षा की मांग।

*5.* कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन में सेवाएं बाधित, कई मेट्रो देरी से चल रही, कई रद्द।

*6.* विकास भवन में स्वपन दासगुप्ता और शंकर घोष सहित 17 BJP विधायकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ 100 दिवसीय रोडमैप पर की चर्चा।

*7.*’TMC सांसद सायोनी घोष का सिर काटने पर एक करोड़ का ईनाम’, UP में सिकंदराबाद पालिका चेयरमैन के बिगड़े बोल।

*8.* निमटा से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में फर्जी वोटर कार्ड बरामद।

*9.* तपसिया में सड़क हादसा, बाइक और बस की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत।

*10.* स्नैचर्स से छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी सेफ नहीं…, रायपुर में BJP नेता धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना।

*11.* वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती।

*12.* AJL प्लॉट केस में भूपेंद्र हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं, ED की याचिका पर हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस।

*13.* हरिद्वार: हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप; पुलिस ने कॉलर को दबोचा।

*14.* UAPA के मामलों में बेमियादी समय तक जेल में नहीं रख सकते- उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी।

*15.* बिहार में हाईटेक हुई फायर ब्र‍िगेड; गांधी मैदान में सीएम सम्राट चौधरी ने 80 वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

*16.* आतंक फैलाने पाकिस्तान से आया था भारत, बाल झड़ने से परेशान आतंकी ने श्रीनगर में कराया ट्रांसप्लांट।

*17.* दुनिया में मचा हड़कंप… टेंशन के बीच 90 दिन में ट्रंप ने कर डाले 3700 स्टॉक ट्रेड!

*18.* भूकंप के झटकों से कांपा चीन, ढह गईं 13 इमारतें, 7000 लोग सुरक्षित निकाले गए।

*००००००००००००००००००००००००००*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *