*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी निवासी विनय कुमार पांडेय पुत्र शेषनारायण शाम करीब सात बजे बाइक से चंदवारी चौराहे से हर्रायपुर की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह कोर्रो तालाब के पास पहुंचे, सामने से आ रही अज्ञात बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विनय कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रीति कुमार और पायलट मनीष कुमार ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
